दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News दरभंगा। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' हर साल की तरह इस साल भी दरbhंगा जिले के 500 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को सोमवार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. एलएन पांडेय होंगे। विशिष्ट अतिथियों में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, डीडीसी स्वप्निल, डीएमसी प्राचार्य डॉ. यूसी झा, अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, डीईओ डॉ. वीएन ठाकुर व बिहार सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम नारायण कुमर होंगे। हिन्दुस्तान अखबार न केवल पाठकों तक सही खबर पहुंचाने का काम करता है, बल्कि समय-समय पर पाठकों को अलग-अलग तरीके से प्रोत्साहित भी करता है। इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और यही बच्चे आगे चलकर देश-दुनिया में नाम रोशन करते हैं। ...