Darbhanga News केवटी:कैंप में ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे
दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विशेष शिविर में जरूरतमंद 43 दिव्यांगजनों के बीच मुफ्त ट्राईसाइकिल का वितरण किया। साधन पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक डॉ. झा ने कहा कि दिव्यांग समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी समस्याओं को कम करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इन ट्राईसाइकिल की मदद से अब इन 43 लोगों को आवागमन में किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो जाएगा। मौके पर बीडीओ चंद्रमोहन पासवान व सीओ भाष्कर कुमार मंडल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर केवटी पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, स्वप्न कुमार मिश्र, निर्भय कुमार उर्फ टुन्ना जी, पवन कुमार निराला, श्रवण कुमार मिश्र, विनोदानंद झा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.