Darbhanga News कादिराबाद में भगवती मंदिर से चोरी का किया प्रयास
दरभंगा, जून 30 -- Darbhanga News शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित भगवती मंदिर में रविवार की देर रात चोरी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण मां भगवती के सोने का मुकुट, नथिया, कान का आभूषण व हार समेत लाखों रुपए के जेवरात सुरक्षित बच गए। बताया जाता है कि देर रात आंधी, बारिश और बिजली गुल होने के कारण दो चोर मंदिर परिसर में घुस गए। पहले उन्होंने मंदिर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं टूटा तो ग्रिल को उखाड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान लोगों की नींद टूट गई। स्थानीय प्रो. कुलभूषण झा ने बताया कि जब आवाज सुनाई दी तो उन्होंने खिड़की से बाहर झंकार तो दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। उस समय बिजली कटी हुई थी। संयोगवश कुछ देर के लिए बिजली आ गई। इस कारण चोरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.