दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News विकास कुमार,कमतौल। कमतौल पुलिस ने गश्ती के दौरान 600 मिलीलीटर नेपाली देसी शराब के साथ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से दो प्लास्टिक की बोतलों में नेपाली देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक महिला सिपाही के साथ धक्कामुक्की की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...