Darbhanga News अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण
दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News दरभंगा। जिले के वरीय अधिकारियों ने रविवार को जिले की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में रविवार को 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से चार हजार 282 एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच बांटे गए। सदर अनुमण्डल में 1176, बेनीपुर में 1744 व बिरौल अनुमण्डल में 1362 सिलेंडर बांटे गए। 29 जून को सदर अनुमण्डल में 6494, बेनीपुर अनुमण्डल में 1384 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5986 एलपीजी सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जनसम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिले में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण 75 गैस एजेंसियों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.