दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। दो दिनों से ससुराल से लापता तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव को अटहर गांव के पास गड्ढे में फेंक दिया गया। घटना सोनकी थाना क्षेत्र में शनिवार की है। शव की पहचान मेकना बेदा निवासी राधेश्याम साह की पत्नी बच्चा दाई देवी (35) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर ने अटहर के युवक पर बहू की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला का युवक से अवैध संबंध था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News अटहर गांव में तीन बच्चों मां की हत्या, शव घर से एक किमी दूर मिला मृतका का पति पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के ससुर राम कु...