दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। मद्य निषेध विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान काकरघाटी निवासी शंभू कुमार यादव को 23.400 लीटर देशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर समीप स्थित पोखर के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर देशी नेपाली शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने बताया कि कार्रवाई में कुल 948.900 लीटर देशी नेपाली शराब जब्त की गई है। 394 लीटर अवैध विदेशी शराब की गई बरामददरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी चौक के पास कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन में छिपाकर रखी गई 394.515 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अभियुक्त बहेड़ा थाना क्षेत्र के शि...