Darbhanga News: 800 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 800 एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के 18 से 40 वर्ष के सक्रिय स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेकर आपदा मित्र बनेंगे। प्रशिक्षण शिविर चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। इस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से 11 सदस्यीय आयोजन समिति की बैठक बुधवार को बीएड (रेगुलर) विभाग में एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिविर के आयोजन की रूपरेखा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डॉ. चौरसिया ने बताया कि चार बैच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.