दरभंगा, अक्टूबर 15 -- Darbhanga News: जाले। याज्ञवल्क्य की तप:स्थली से जुड़े नगर परिषद, जाले स्थित पौराणिक महत्व के जालेश्वरीस्थान परिसर में पिछले 66 वर्षों से मां दुर्गे की पूजा-अर्चना होती चली आ रही है। 1960 में जाले थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह की अहम भूमिका से जालेश्वरीस्थान में मां दूर्गे की पूजा की शुरुआत हुई थी। मां जालेश्वरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता बताते हैं कि 1925 से 30 बीच कोलकाता के एक धनाढ्य सेठ द्वारा बनवाए गए मंदिर के पुराने ढ़ांचे को हटाकर नव मंदिर का निर्माण कराया गया है और उसी परिसर में मां दुर्गे की पूजा होती है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दुर्गा उत्सव की तैयारियों में जुटे बंगाली दुर्गा पूजा समिति के सचिव देवनारायण मेहता कहते हैं कि जालेश्वरीस्थान में सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम नि...