दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र से पुलिस दीदी पेट्रोलिंग (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने बताया कि अभया ब्रिगेड के लिए दरभंगा पुलिस को 25 स्कूटी व 20 बाइक उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिस कर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी। खासकर स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, मंदिर, मॉल, पार्क व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। कोचिंग संस्थान व स्कूल-कॉलेज के खुलने व बंद होने के समय यह टीम गश्त करेगी। यह टीम छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेगी और उसे दूर करेगी।एसएसपी यह भी पढ़ें- Jahanabad News: असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए अभया ...