दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: मुजफ्फरपुर। दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल के तत्कालीन एसडीओ विजय कुमार सिन्हा ने वर्ष 2000 में धेरूख पंचायत के सचिव रामाधिकारी साहू पर बहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी व गबन का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद आईओ ने पांच फरवरी-2001 को विशेष कोर्ट निगरानी में चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की विभागीय अधिकारियों की अनुमति के बिना ही दाखिल की गई थी। पिछले 25 वर्षों में विभागीय अफसरों ने आरोपित पंचायत सचिव पर मुकदमा चलाने की स्वीकृति नहीं दी। इससे इस चार्जशीट पर विशेष कोर्ट संज्ञान नहीं ले सका। वहीं, पिछले 25 वर्षों में मामले के रिकॉर्ड में कोर्ट की कोई कार्यवाही दर्ज नहीं की गई। विशेष कोर्ट की ओर से संबंधित थाना व अभियोजन पक्ष को मुकदम...