Darbhanga News: 15 व 16 को बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
दरभंगा, नवम्बर 13 -- छठ पर्व के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। छठ महापर्व को देखते हुए दरभंगा पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर को छठ पूजा का कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर के तीन प्रमुख छठ घाटों के आसपास वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। हराही पोखर घाट के पास डेनबी मोड़ गेट से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले तीन पहिया, चारपहिया और भारी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। दोनार की ओर से स्टेशन आने वाले वाहनों को स्टेशन हनुमान मंदिर के पास ही रोकना होगा। दिल्ली मोड़ की तरफ जाने वाले वाहन भटियारीसराय होते हुए नाका नंबर पांच के रास्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.