Darbhanga News: 11 बच्चियों को दी शिक्षण और पोषण सामग्री
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से भटियारीसराय स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके पोषण का ध्यान रखना तथा समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान 11 जरूरतमंद बच्चियों के बीच कॉपी, पेंसिल, रंगीन पेंसिल, स्केल एवं रबर जैसी शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चियों को लस्सी, बिस्कुट, केला एवं टॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से समाज के 'रियल हीरोज' के रूप में श्रमिकों, पेंटरों एवं घरों में काम करने वाली मेहनतकश महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.