दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा, नप्र/संसू। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नाका नंबर दो के पास मंगलवार की देर रात बिजली ट्रांसफार्मर पर चढ़़कर 11 हजार वोल्ट लाइन की मरम्मत करने के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से चिपके उनके शव को हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नीचे उतारा गया। पुलिस ने बुधवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान मब्बी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर करहटिया वार्ड नंबर छह निवासी स्व. इजहारुल हक के पुत्र मो. नबी हसन (38) के रूप में की गई है।डीएमसीएच के पोस्टमार्टम होये प्रसारबमें मौजूद परिजनों ने बताया जाता है कि वे बिजली विभाग में मानव बल के तौर पर तैनात थे। नबी हसन लाइन की मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से वे करंट की चपेट...