दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के साथ हो गया। वैदिक मंत्र 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता...' से पूजा पंडाल गुंजायमान होने लगे हैं। सुबह से ही देवी मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरी तरह भक्तिमय माहौल बना हुआ है। प्रखंड में इस बार कुल 34 जगहों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इनमें शिवनगर घाट, तरवारा, पोखराम और बंदा चौक चार प्रमुख स्थल हैं, जहां सबसे अधिक भीड़ जुटती है। सुपौल बाजार के रामनगर एवं हाटगाछी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उछटी, बलिया, भवानीपुर, कमलपुर, पड़री, इटवा शिवनगर बलहा,लदहो, पटनिया एवं भिखनौली घाट सहित अन्य सभी पूजा स्थल पर भव्य पंडाल सजाए और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। यह भी पढ़ें- Purn...