दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इंटर कॉलेज हैंडबॉल (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को संपन्न हुआ। एमएलएसएम कॉलेज के तत्वावधान में डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आरबीएस कॉलेज, तियाई और महिला वर्ग में एमआरजेडी कॉलेज ने विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में आठ एवं महिला वर्ग में आठ टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में आरबीएस कॉलेज को प्रथम स्थान, मेजबान एमएलएसएम कॉलेज को द्वितीय स्थान, लनामिवि के पीजी एथलेटिक्स को तृतीय स्थान तथा एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में एमआरजेडी कॉलेज को प्रथम स्थान, आरबीएस कॉलेज, तियाई...