Darbhanga News: िनजी जमीन पर जबरन पौधे लगाने का आरोप
दरभंगा, नवम्बर 21 -- Darbhanga News: बिरौल । प्रखंड की पहरी पंचायत में वृक्षारोपण योजना में गड़बड़ी की शिकायत करने वाले किसान की जमीन पर ही बिना अनुमति रातों-रात पौधे लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बरडीह गांव निवासी सुनील झा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 5 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्लोबल ग्रीन मिशन के तहत हुए पौधेरोपण में अनियमितता और सरकारी राशि के गबन की शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद 17 नवंबर को ग्राम पंचायत राज पहरी के मुखिया श्रवण कुमार ठाकुर ने उनकी निजी जमीन पर बिना पूर्व सूचना और बिना सहमति के पौधेरोपण करा दिया। किसान का आरोप है कि पुरानी अनियमितताओं को छिपाने के लिए आनन-फानन में पौधे लगाए गए।
मुखिया ने आरोपों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.