Darbhanga News: हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता हुई
दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, तारालाही में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भावपूर्ण प्रस्तुति, शुद्ध उच्चारण और आत्मविश्वास के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। प्राथमिक वर्ग में मुस्कान, जूनियर वर्ग में नैन्सी कुमारी तथा सीनियर वर्ग में पायल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अविनाश कुमार ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। निर्णायक मंडल में अशोक भगत, रेखा चौधरी एवं कृति दुलाल मल्लिक थे। 13 अक्तूबर को आयोजित होगा जॉब कैम्पदरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के माध्यम से 13 अक्टूबर को जिला नियोजनालय के कार्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.