दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। हायाघाट- हथौड़ी मुख्य सड़क स्थित रसुलपुर चौक पर जलजमाव जमाव की समस्याको लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन वर्षा में भी जारी रहा। धरनास्थल पर धरनार्थियों ने 25 सितंबर से हायाघाट- हथौड़ी मुख्य सड़क को अनिश्चितकालीन जाम करने की घोषणा की है। जाम के कारण होने वाली कठिनाइयों के लेकर धरनार्थियों ने इलाके के नागरिकों से क्षमा भी मांगी है। हालांकि जलजमाव की समस्या को दूर करने को लेकर बुधवार को पीडब्लूडी के कनीय अभियंता, बीडीओ एवं सीओ धरनार्थियों से बातचीत करने पहुंचे थे लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका। धरना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...