दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। अंचल अंतर्गत आपदा में मृत तीन व्यक्तियों के आश्रितों को शनिवार को राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत चार-चार लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सूबे के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद एवं सीओ ने प्रदान किया। मंत्री डॉ. प्रसाद ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सीओ ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...