दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। हायाघाट-हथौड़ी पथ के रसलपुर गांव में वर्षों से जलजमाव की समस्या के स्थायी निदान की मांग को लेकर 'जलजमाव निदान संघर्ष समिति' के बैनर तले मंगलवार को रसलपुर चौक पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर उप प्रमुख आसिफ करीम उर्फ मिस्टर की अध्यक्षता में हुई सभा को मुख्य वक्ता माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से रसलपुर में जलजमाव की समस्या बनी हुई है, मगर इस इलाके के सत्ताधारी सांसद-विधायक इस समस्या के निदान में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों से बार-बार आग्रह किया गया लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।यह सिर्फ जलजमाव का मामला नहीं है बल्कि यह जनता के जीने के अधिकार का सव...