दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। स्थानीय थाने के रसूलपुर गांव निवासी संजय राय का एग्रीकल्चर मोटर गत 30 जुलाई की शाम उसके खेत से चोरों ने चोरी कर ली। चोरों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरों को पकड़कर मोटर को भी बरामद कर लिया। चोर किसान के गांव रसूलपुर के ही निकले। पुलिस ने उसी गांव के स्व. मशकूर के पुत्र मो. मोनाजिर (29) एवं मो. शम्मी आलम के पुत्र मो. बबलू उर्फ मो. रजाउल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि मोटर उक्त दोनों ने ही चुराया है, जिसे कबाड़ कारोबारी कल्याणपुर (समस्तीपुर) थाने के कपूरपट्टी गांव निवासी स्व.माधो सहनी के पुत्र बालो सहनी के हाथों बेच दिया है। पुलिस ने कबाड़ी वाले के यहां से मोटर बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवीन्द्र भारती के अनु...