दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के नेहरा-धरौड़ा पथ स्थित पर हरिपुर चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी वाल्मीकि यादव और राधेश्याम यादव को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की पहचान नहीं करने पर विभिन्न थानों को तस्वीर भेजने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। रविवार सुबह पुलिस को मृतक की जानकारी हासिल हुई तो सूचना पर पोस्टमार्टम परिसर स्वजन पहुंचे और शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक मनीगाछी प्रखंड के वाजिदपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका गांव निवासी मो. फारूक शाह का पुत्र मो. जुनै...