Darbhanga News: हादसे में घायल समस्तीपुर के अधिवक्ता की हुई मौत
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय-समस्तीपुर एसएच पर विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया पुल के पास कार की ठोकर से जख्मी बाइक सवार अधिवक्ता की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात डीएमसीएच में मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी उनकी पत्नी और चार वर्षीया पुत्री का इलाज चल रहा है। मृतक अधिवक्ता की पहचान समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी स्व. हरिहर नारायण सिंह के पुत्र मनीष कुमार (45) के रूप में की गई है। वे समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में चार वर्षों से वकालत की प्रैक्टिस कर रहे थे। बेंता थाने की पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के परिजन जगमोहन ने बताया कि मनीष सोमवार को लनामिवि से पत्नी श्रुति कुमारी (35)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.