Darbhanga News: हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से नर्सिंग छात्र की जान गई
दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेलखंड पर 22 नंबर गुमटी के समीप सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से नर्सिंग छात्र राज कुमार राम (25) की मौत हो गई। राज कुमार बेंता थाना क्षेत्र के रघेपुरा वार्ड 9 निवासी सेवानिवृत्त पीएचईडी कर्मी मदन राम का पुत्र था। वह सैदनगर स्थित निजी नर्सिंग संस्थान में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के सत्र 2024-27 का छात्र था। मृतक के बड़े भाई राम कुमार राम ने बताया कि सोमवार देर शाम राज कुमार बेंता चौक पर नाश्ता करने गया था। वहां से घर लौटने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। मंगलवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान छात्र की मां प्रमिला देवी, बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.