Darbhanga News: हाटी-कोठी पुल चौक शीघ्र होगा अतिक्रमणमुक्त
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के व्यस्ततम हाटी-कोठी चौक को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर चौक पर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जांच और कार्रवाई एसडीओ शशांक राज के निर्देश पर बुधवार को अंचल कर्मियों की टीम ने हाटी-कोठी पुल चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध दुकान संचालन और वसूली की शिकायत की जांच की। एसडीओ ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर 9 जुलाई को अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि कोठी पुल चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें लगी हैं और दुकानदारों से दबंग लोग वसूली कर रहे हैं। पैसा नहीं देने पर मारपीट और धमकी दी जा रही है। मामले की जांच कर 2 दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.