Darbhanga News: हाइवा से कुचलकर बाइक सवार की मौत
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही स्थित एक निजी स्कूल के पास गत सोमवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा के साथ वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही वार्ड चार निवासी अभिषेक कुमार महतो (23) के रूप में हुई है। वह राम उद्गार महतो का पुत्र था। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मंगलवार को मौजूद मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अभिषेक लहेरियासराय में काम करने के बाद सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.