Darbhanga News: हाइवा की ठोकर से टेंपो चालक की मौत
दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बेंता थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक चौराहे पर गुरुवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अललपट्टी रेलवे गुमटी मोहल्ला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र श्याम कुमार (25) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह वाहन चालक का काम करता था। उसकी मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए बांस-बल्ला लगाकर ट्रैफिक थाने के पास सड़क जाम कर दी। हालांकि उन्हें समझाकर जाम हटाया। मृतक के रिश्तेदार बबलू पासवान ने बताया कि श्याम पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान बेंता थाने के पास हाइवा ने उसे कुचल दिया। बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने डीएमसीएच में भर्ती कराया। हालांकि वहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.