Darbhanga News: हरे पेड़ों को काटे जाने से आक्रोश
दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: दरभंगा। शहर के हराही पोखर के पूरब भिंडा पर लगे दर्जनों हरे पेड़ों को काटे जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस मामले में शहर के कई लोगों ने आक्रोश जताया है। तालाब बचाओ अभियान के संयोजक नारायणजी चौधरी ने कहा कि हराही के पूर्बी भिंडा से 18-19 सितंबर को 20 पेड़ काटे गए हैं। इनमें छह शीशम के पेड़, एक खजूर का पेड़ और 13 अन्य पेड़ हैं। शीशम के छह पेड़ पूरी तरह से शारिल हो चुके थे, इसलिए इसका मूल्य लाखों में होगा। उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे पुराने पेड़ों को काटा नहीं जा सकता है। यह गंभीर अपराध है। शहर के विकास के नाम पर इसकी हरियाली को समाप्त नहीं किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.