Darbhanga News: हरियाणा से युवक की लाश पहुंचते ही बनौली में मातम
दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा, । हरियाणा के फरीदाबाद से जैसे ही युवक की लाश बनौली पहुंची, गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। युवक वहां एक होटल में मजदूरी कर रहा था। मृतक बनौली पंचायत के फुलथुआ निवासी विश्वनाथ पासवान बताया गया है। बताया गया है कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। गत एक सितंबर की देर रात एंबुलेंस से लाश पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक की लहर मृतक के भाई अमरनाथ कुमार ने बताया कि वह बचपन से ही फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लालबत्ती चौक के पास एक होटल में काम करता था। गत 31 अगस्त की रात बल्लभगढ़ पुलिस ने फोन कर सड़क दुर्घटना में विश्वनाथ की मौत की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने एंबुलेंस से शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.