Darbhanga News: हरिपुर चौक के पास सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र के हरिपुर चौक के पास रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जख्मी होने के बाद पुलिस युवक को लेकर डीएमसीएच पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मब्बी थाने के सअनि मदन राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम युवक को लेकर डीएमसीएच पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर मटमैला रंग का टी-शर्ट और भूरा रंग का हाफ पैंट है। पहचान सत्यापन नहीं होने के कारण चौकीदार जोगेंद्र पासवान के बयान पर पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.