दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। श्रीकृष्ण चेतना मंच समाज में शिक्षा की चेतना जगा रहा है। यह बात रविवार को हनुमाननगर प्रखंड के गोरहारी के पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण चेतना मंच द्वारा आगामी वार्षिकोत्सव को लेकर आयोजित विशेष बैठक में शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय ने कही। बैठक में लोगों को बताया गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, अव्यवस्था, अंधविश्वास और अशिक्षा के खिलाफ मुहिम चलानी होगी। मंच से जुड़े पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव यादव ने मंच के वार्षिक उत्सव आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर विस्तार से सबों को अवगत कराते हुए अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही आगामी छह सितंबर लहेरियासराय प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। पाखंड व अंधविश्वा...