Darbhanga News: हनुमाननगर:वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई कलश स्थापना
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। इस अवसर पर पटोरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। चंदौली बसंत पूजा समिति की ओर से भी भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर कलश स्थापना की रस्म पूरी की गई। संतपुर, भरौल, बसुआरा, मोरो, गोढ़वारा, डघरौल, नेयाम छतौना, हनुमाननगर, काली, पंचोभ, सिनुआरा और थलवाड़ा समेत विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र का अनुष्ठान शुरू हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.