दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में गत बुधवार की देर रात हुई आगलगी में पांच घर जलकर खाक हो गए। आगलगी में ललित पासवान पिता रामप्रसाद पासवान के घर में रखे अनाज व बर्तन समेत ई रिक्शा, सोनू पासवान पिता दिलीप पासवान के घर तथा किराना दुकान में रखे सारे सामान के साथ फ्रिज भी जलकर खाक हो गया। वहीं, राम पुकार पासवान पिता डोमन पासवान के घर में रखे सारे सामान भी धू-धूकर जल गए। इसके साथ ही रवि पासवान पिता डोमन पासवान की ई रिक्शा भी जलकर खाक हो गयी। दिलीप पासवान के घर के समान के साथ चार बकरियां भी चलकर मर गईं।आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पैक्स अध्यक्ष रामनरेश यादव ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी, पर उसके आने के पूर्व ही ग्रामीणों ने दमकल चलाकर आग पर नियंत्रण पा लिया। ...