Darbhanga News: हनुमाननगर:पिकअप की ठोकर से बाइक सवार बेटे की हुई मौत, मां गंभीर
दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया के पास स्थित एक निजी विद्यालय के पास शनिवार को दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर गांव निवासी सत्तो ठाकुर के करीब 32 वर्षीय पुत्र बैजू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बैजू अपनी मां के साथ किसी काम से समस्तीपुर गए थे। दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी。
घटनास्थल की जानकारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.