दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, कोलहंटा पटोरी में चल रहे भवन निर्माण कार्यों व परिसर में संचालित शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री, निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति तथा अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से पूर्ण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र ही बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।डीएम यह भी पढ़ें- Sonbhadra News:...