दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। लनामिवि में शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट गए। कॉलेजों में कामकाज सामान्य होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के आने से कैंपस की रौनक लौट आई है। एक सप्ताह तक शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कॉलेजों में कक्षाओं एवं परीक्षाओं का आयोजन बाधित रहा था। शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की भरपाई कर रहे थे, लेकिन परीक्षाओं का आयोजन बाधित होने से छात्र-छात्राएं परेशान थे। इसके साथ ही प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों को लेकर कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। बता दें कि शनिवार की देर शाम हड़ताल समाप्त होने की घोषणा हुई थी। सोमवार को कॉलेज खुलते ही बाधित परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कॉलेजों में सूचनाएं जारी होने ...