दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। अपनी मांगों के समर्थन में दरभंगा जिले के नगर निकायों के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर दरभंगा जिला मुख्यालय के साथ-साथ अन्य निकायों क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। सफाई कार्य बाधित होने से सड़कों, मोहल्लों और गलियों में कचरे का अंबार लगने लगा है। हड़ताल के कारण नगर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़क किनारे, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा है। शहरी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 10 टन से अधिक कचरा जमा हो गया है। कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दो दिनों में ही शहर गलियों में पसरा कचरा यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभ...