Darbhanga News: सड़क हादसे में जख्मी बिजली मिस्त्री की मौत
दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर अलीनगर कट के पास सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत बुधवार देर रात इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। मृतक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ला वार्ड नंबर एक निवासी स्व. राम विलास पासवान का पुत्र जितेंद्र पासवान (25) बताया गया है। वह बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के बड़े भाई विपत्ति पासवान ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे जितेंद्र खाना खाकर टहलने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अलीनगर कट के पास हाईवे पर जितेंद्र जख्मी हालत में मिला। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जितेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.