Darbhanga News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। मब्बी-कमतौल एसएच पर शनिवार की शाम मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो चौक पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के केतुका गांव निवासी विनय यादव के पुत्र पंकज यादव (22) के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि पंकज बाइक से दरभंगा से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में शीशो चौक के पास उसकी बाइक किसी गाड़ी की चपेट में आ गयी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गाड़ी से दूर फेंका गया। दुर्घटना में काफी चोट लगने के करण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पूर्व मुखिया शमसे आलम खां व प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी सहित आसपास के कई लोग वहां जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.