दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। वर्ष 1920 में दरभंगा में महात्मा गांधी ने नेशनल स्कूल की नींव रखी थी। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले दरभंगा के कमलेश्वरी चरण सिन्हा ने नेशनल स्कूल को स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र बनाया था। उत्तर बिहार में स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र यही नेशनल स्कूल बना। इसी केंद्र से डॉ. राजेंद्र प्रसाद , पं. रामनंदन मिश्र और कमलेश्वरी चरण सिन्हा ने महात्मा गांधी के निर्देशन में स्वतंत्रता संग्राम को इस इलाके में अंजाम दिया। चंपारण यात्रा के दौरान भी महात्मा गांधी यहां ठहरे थे। तीन मार्च 1899 को दरभंगा राज के इंद्र भवन मैदान में बैरिस्टर अशफाक खां की अध्यक्षता में विशाल आम सभा हुई। इसमें तत्कालीन सक्रिय आंदोलनकारी छात्र के रूप में कमलेश्वरी चरण की भूमिका रह...