दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन के अवसर पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में रिवर यूथ कनेक्ट-2026 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला, पेपर क्राफ्ट एवं एकल उपयोग प्लास्टिक से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता एवं नदियों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। नदियां हमारी प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी के साथ-साथ युवाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपू...