Darbhanga News: स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं सांसद
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत लहेरियासराय उत्तरी स्थित मतरंजन पोखर शिव मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि विकास चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष संगीत साहू थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: सेवा पखवाड़ा 2026 स्वच्छ भारत , विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.