Darbhanga News: स्नातक के लिए 40 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 प्रत्याशी
दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान आयुक्त ने निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, अभ्यर्थियों के नामांकन, मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की व्यवस्था तथा निर्वाचन तैयारियों के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 13 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत किए गए, जबकि एक अभ्यर्थी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.