Darbhanga News: स्थापना शाखा पर आज जुटेंगे शिक्षक
दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: दरभंगा। जिले के स्नातक कला शिक्षकों को उनकी विधिसम्मत देय तिथि से भूतलक्षी प्रोन्नति प्रदान करने की मांग को लेकर शिक्षक संगठन टीचर्स क्लब के बैनर तले 26 सितंबर को डीपीओ स्थापना कार्यालय पर प्रोन्नति से वंचित कला शिक्षक विरोध दर्ज कराएंगे। टीचर्स क्लब के संयोजक सतीश चंद्र प्रसाद ने बताया कि स्थापना शाखा की ओर से मनमाने ढंग से कला से जुड़े 500 से अधिक प्रधानाध्यापकों को राघवेंद्र शर्मा न्यायादेश से अब तक वंचित रखा गया है। यही शिक्षक स्थापना कार्यालय पर जुटेंगे। उन्होनें ऐसे शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि इस संकल्प कार्यक्रम में पूरी संख्या में पहुंचकर प्रोन्नति से वंचित सभी शिक्षक अपनी प्रतिबद्धता एवं चट्टानी एकता को दिखाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.