Darbhanga News: स्ट्रीट लाइट जलाने पर महिला से मारपीट
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा के छह वार्ड में पोल लाइट जलाते ही पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता देख मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में पीड़िता रुबी देवी के पति संतोष भगत के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया है कि देर शाम उनकी पत्नी रूबी देवी घर से बाहर निकली तो देखा कि घर के सामने अंधेरा है। उसने सरकारी लाइट का स्विच ऑन कर दिया। इसी बात को लेकर बगल के रहने वाले सिंटू कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की। पत्नी के चिल्लाने पर जब परिजन बचाने गए तो आरोपी के परिवार की आशा देवी, ललित भगत और काजल कुमारी भी आकर मारपीट करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.