Darbhanga News: स्कॉर्पियो व बाइक के बीच टक्कर में युवक की मौत, दो अन्य गंभीर
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास गत रविवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में 22 वर्षीय मो. सनाउल्लाह की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान पतोर थाने के अकबरपुर वार्ड 15 निवासी मो. नौशाद के पुत्र के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि सनाउल्लाह अविवाहित था। यह भी पढ़ें- एनएच पर बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत वह परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। परिवार में माता-पिता, दो भाई और चार बहनें हैं। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.