Darbhanga News: स्कूल भवन के लिए धरने पर बैठे बच्चे
दरभंगा, सितम्बर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। शिक्षा बचाओ-स्कूल कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत गुरुवार को देकुली में छात्र-छात्राओं, अभिभावक एवं स्थानीय लोगों ने प्लस टू विद्यालय की बदहाल स्थिति, भूमि एवं भवन की समस्या, स्कूल की घेराबंदी, शिक्षक-कर्मचारी की बहाली, छात्र-छात्राओं के लिए आधारभूत संरचना की दुरुस्ती, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मांग को लेकर स्कूल गेट पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना सभा की अध्यक्षता आइसा के गोपाल कुमार एवं आरवाईए के हरिश्चंद्र पासवान ने की। आइसा के प्रिंस राज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। पूरे बिहार में प्लस टू विद्यालय खोलने का घोषणा हो गयी, लेकिन स्कूल कहां चलेगा यह तय नहीं किया गया। प्लस टू विद्यालयों को मध्य विद्यालय में शिफ्ट कर छात्रों के पढ़ाई को बाधित किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.