दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: दरभंगा। विभागीय आदेश के आलोक में सोमवार को बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमजीवर में विद्यालय कायाकल्प योजना से संबंधित संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय प्रधान उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता संकुल समन्वयक गणेश महतो ने की। इस दौरान आगामी पर्व-त्योहारों से पूर्व बहादुरपुर प्रखंड के संबंधित संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को तत्परता और तेजी से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। श्री महतो ने विद्यालयों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विद्यालय प्रधानों से आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग...