दरभंगा, नवम्बर 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से दीपावली पर क्लब द्वारा गोद लिए गए मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर साधुगाछी हैप्पी स्कूल में 'मीनिंगफुल दिवाली' का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना तथा उनके जीवन में प्रेम, उत्साह और उल्लास के रंग भरना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों ने मधुर स्वागत गान से किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और उत्तम चरित्र को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने में है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस बोकारो में जॉय ऑफ गिविंग सप्त...